जनतंत्र डेस्क Delhi: छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार कई आयोजन करवा रही है। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रही है कि घाटों की सफाई संबंधित तमाम व्यवस्थाएं पूरी हों। इसी कड़ी में कालकाजी विधानसभा से विधायक आतिशी ने छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सारे बन्दोबस्त जल्द हो जाएं।
Arvind Kejriwal: छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार करवा रही भव्य आयोजन- मनीष सिसोदिया
छठ पूजा उत्तर भारत ही नहीं लगभग पूरे भारत और विदेशों में धूमधाम से मनाई जाती है। यह पूजा भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय त्योहार है। 10 नवंबर को छठ के मौके पर दिल्ली सरकार ने अवकाश भी घोषित किया है। दिल्ली देश का पहला राज्य है, जहां 800 घाटों पर छठ व्रतियों के लिए केजरीवाल सरकार ने खास प्रंबंध किया है।
‘दिल्ली सरकार के लिए प्राथमिकता छठ महापर्व’
AAP विधायक आतिशी ने कालकाजी इलाके के सभी छठ घाटों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कहा कि, दिल्ली सरकार के लिए छठ महापर्व प्राथमिकता रखता है, तो कोई भी कोताही न बरती जाए। विधायक आतिशी ने कहा कि, दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण में नियमों को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से छठ मनाने का इंतजाम किया है।