रश्मि सिंह|MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश की सत्ता के सिंहासन पर कौन राज करेगा। इसका फैसला बस कुछ ही देर में होने वाला है। मतगणना शुरु हो चुकी है, देश में आम चुनाव में अब 6 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण रूप से देखा जा रहा है। भाजपा मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ है। अभी तक के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को आगे बताया गया है। मध्य प्रदेश की 230 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ जैसे राजनीतिक दिग्गजों सहित 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। वहीं कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ ने कहा कि उन्हें राज्य के मतदाताओं पर पूर्ण भरोसा है।
मध्य प्रदेश का पहला रुझान आया
मध्य प्रदेश का पहला रुझान आ गया है। शुरुआत में कांग्रेस और बीजेपी बराबर सीट मिलते दिख रही है। कांग्रेस पार्टी को 3 और बीजेपी को भी 3 सीटों पर बढ़त मिलते दिख रही है।
गिनती में दिख रही है कांटे की टक्कर
मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर का दावा किया जा रहा था। ये दावा वोटो की गिनती के साथ ही सही होते दिख रहा है। डाक मत पत्रों के मामले में मध्य प्रदेश के इन दोनों प्रमुख दलों को बराबर सीट मिलती दिख रही है।