रश्मि सिंह|PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या दौरें पर है, ऐसे में उन्होंने आज रेलवे स्टेशन के साथ-साथ एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया है। उद्घाटन के बाद पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा लोगों का ऐतिहासिक क्षण का इंतजार खत्म होने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन शुरु
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। ऐसे में अयोध्यावासियों में उमंह स्वाभाविक है। देश की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं।
#WATCH अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। ऐसे में आयोध्यावासियों में अति-उत्साह स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं। मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं।” pic.twitter.com/vJprBbHHbR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
Courtesy: ANI Twitter Handle
रामलला को पक्का घर मिला
प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर की ये तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। आज के दिन ही 1943 में नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में झंड़ा फहराकर भारत की आजादी का जयघोष किया था। एक समय था जब रामलला टेंट में रह रहे थे, आज रामलला को पक्का घर मिला है।
#WATCH अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था। आजादी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर हम आजादी के अमृतकाल के… pic.twitter.com/53MfdSGMCT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
Courtesy: ANI Twitter Handle
315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज बने- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने है। आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई है।
अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई… pic.twitter.com/ldWNBYf7Wk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
Courtesy: ANI Twitter Handle