नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी किसान महापंचायत में पहुंच चुकी हैं। वह कुछ ही देर में किसानों को संबोधित करेंगी। खास बात यह है कि पंचायत में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले ही जनसैलाब उमड़ा है। पंचायत में किसानों की भीड़ देखकर कांग्रेस नेता गदगद हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन ड्रोन से महापंचायत की निगरानी कर रहा है।
Uttrakhand के जंगलों में लगी भीषण आग || Roorkee के जंगलों में लगी भीषण आग || Horrific Forest Fire
प्रियंका गांधी की मंदिर में पूजा अर्चना-
वहीं ये बताया जारा है प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर सबसे पहले मत्था टेका। इसी के साथ प्रियंका गांधी ने राजनीति में सफलता प्राप्त करने के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया। इसके बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह के लिए रवाना हो गईं। यहां हाजिरी लगाने के बाद वह चिलकाना में किसान महापंचायत में पहुंचेंगी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी हैं।
‘जय जवान, जय किसान’ नारे से की शुरुआत –
प्रियंका गांधी जय जवान, जय किसान से अपनी महापंचायत की शुरुआत करेंगी। उन्होंने सुबह ट्वीट कर लिखा, किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने और उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। बता दें कि सहारनपुर जनपद में गत छह फरवरी से पांच अप्रैल तक धारा-144 लगा दी गई है। होली, गुड फ्राइडे, किसान आंदोलन, विभिन्न परीक्षाओं और अन्य घटनाक्रमों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।