नई दिल्ली: Afghanistan News: अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत के बीच काबुल से एक बड़ी खबर है। तालिबान के कब्जे के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का सिलसिला जारी है। भारतीय वायु सेना का C-17 विमान जिसने आज सुबह अफगानिस्तान के काबुल से उड़ान भरी थी वो गाजियाबाद के हिंडन IAF बेस पर उतरा। विमान में 107 भारतीय नागरिकों सहित 168 लोग सवार थे। बता दें कि यात्रियों को अभी हवाई अड्डे से बाहर आना बाकी है क्योंकि उन्हें पहले कोरोना आरटीपीसआर कोरोना टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान से 107 भारतीय नागरिकों को लेकर हिंडन एयरबेस पर उतरा C-17 एयरक्राप्ट
Afghanistan News: भारत माता की जय के नारे लगे
बता दें कि भारतीय वायु सेना के एक सैन्य परिवहन विमान ने 87 भारतीयों और दो नेपाली नागरिकों को लेकर आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में सवार होने के बाद ये सभी भारतीय ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।
भारत सरकार मदद अवश्य करेगी
राजनयिकों में अफगानिस्तान के सिनेटर नरेंद्र सिंह खालसा व अनारकली शामिल थे। दोनों ने अफगानिस्तान से सकुशल दिल्ली पहुंचाने के लिए भारत सरकार की ओर से की गई कोशिश के लिए सरकार को धन्यवाद कहा। दोनों ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि वहां जितने भी लोग मुसीबत में हैं, भारत सरकार उनकी मदद अवश्य करेगी। इसके बाद इंडिगो का एक विमान कतर की राजधानी दोहा से दिल्ली पहुंचा। इस विमान में 135 यात्री सवार थे।
काबुल से दोहा ले जाए गए 135 लोग
गौरतलब है कि काबुल पर एक सप्ताह पहले तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में स्थिति खराब होती जा रही है। मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय वायुसेना वहां से अपने नागरिकों को निकालने में जुटा हुआ है। इस बीच, अमेरिका और नाटो के विमान के जरिए पिछले कुछ दिन में काबुल से दोहा ले जाए गए 135 लोगों का एक समूह भी भारत पहुंचा। ऐसा बताया जा रहा है कि काबुल से दोहा लाए गए भारतीय अफगानिस्तान स्थित कई विदेशी कंपनियों के कर्मी हैं।
UP CM Yogi Adityanath Recalls Kalyan Singh’s Contribution | Ram Janmabhoomi Construction | Former CM