Telangana: पांच राज्यों में चुनाव के परिणाम आने के बाद तेलंगाना में सिर्फ कांग्रेस की सरकार बनी है। बता दें कि पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और रेवंत रेड्डी ने नए सीएम के रुप में शपथ भी ले ली। अब राज्य विधानसभा में जीते हुए विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी जल्द होने जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस ने AIMIM के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी को विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर बनाया है। इस पर भाजपा के नेता टी राजा बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए।
क्या बोले टी राजा सिंह..?
भाजपा नेता टी राजा सिंह ने कहा कि “नई सरकार, कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है। रेवंत रेड्डी हर बार कहते थे कि भाजपा, BRS और AIMIM एक है। आज पता चल गया है कि कौन किसके साथ है। राजा सिंह ने कहा कि कल हम अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं होंगे और शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट करेंगे।”
15 मिनट में 100 करोड़ हिंदुओं को मारने की बात..
राजा सिंह ने कहा है कि “ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। हम ऐसे व्यक्ति के सामने शपथ नहीं लेंगे जो 15 मिनट में 100 करोड़ हिंदुओं को मारने की बात कहता है। हम ऐसे व्यक्ति के सामने शपथ नहीं लेंगे। जो हमें गौ-मांस खाने के लिए प्रेरित करता है। क्योंकि गाय हमारी माता है। हम अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। अगले दिन जो नया स्पीकर बनेगा। उनके सामने चेंबर में हम शपथ लेंगे। कल सुबह 7 बजे सभी भाजपा विधायकों की बैठक होगी। 8 बजे तक इस बात का पता चल जाएगा कि जो मेरी व्यक्तिगत राय है वो पार्टी की भी राय है या नहीं।”