IMPHAL: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के उत्तरी बोलजांग में असम राइफल्स और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक इलाके में स्थिति नियंत्रण में और बंदूकधारियों की खोज जारी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के वाईकेपीआई के उत्तर में उरंगपत के करीब लगभग पौने छः बजे गोलीबारी की आवाज सुनी गई। मिली जानकारी के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे के लगभग अज्ञात बंदूकधारियों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उसके बाद शाम साढ़े सात बजे के करीब आसपास के हालात पर काबू पा लिया गया। इसके साथ ही बुधवार को महिला प्रदर्शनकारियों ने सॉवोनबंग-वाईकेपीआई मार्ग को जगह-जगह पर बाधित किया।
शांति व्यवस्था को लेकर कोई भी प्रयास मणिपुर में ही हो: कांग्रेस
मणिपुर हिंसा को लेकर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गयी सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस ने कहा कि शान्ति व्यवस्था को लेकर कोई भी प्रयास मणिपुर में ही होना चाहिए। दिल्ली में बैठक करने पर इस मुद्दे पर सरकार की गंभीरता का अभाव नजर आयेगा। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के कहा कि मणिपुर में सीएम एन बीरेन सिंह की सरकार का अब तक बने रहना और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू न होना एक मजाक की बात है। वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मणिपुर हिंसा को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सोनिया गांधी जी द्वारा मणिपुर के लोगों को संबोधित करने के सरकार की नींद टूटी है।