MP Congress: मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में कलह मचा हुआ है और बगावती के बाद पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा है। कांग्रेस ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल लिए हैं। पार्टी ने सुमावली, पिपरिया, बडनगर और जावरा सीट पर उम्मीदवार बदल लिए हैं। पार्टी ने अब सुमावली सीट पर अजब सिंह कुशवाहा, पिपरिया सीट पर वीरेंद्र बेलवंशी, बडनगर सीट पर मुरली मोरवाला और जावरा सीट पर वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने अपने दो विधायकों को फिर से टिकट दिया है। पहले इनका टिकट कट गया था।
टिकट बंटवारे पर मचे बवाल के बाद कांग्रेस ने 4 सीटों पर बदले उम्मीदवार
➡️पार्टी ने बदले उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की#MadhyaPradeshElections2023 | #MadhyaPradesh | #Congress pic.twitter.com/DT8yKV6ulz
— Jantantra Tv (@JantantraTv) October 25, 2023
विरोध को रोकने की कोशिश
सूत्रों का कहना है कि टिकट कटन ने नाराज ये नेता बगावत कर दूसरी पार्टियों एवं निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि अजब सिंह बसपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे जबकि विधायक मुरली मोरवाल निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके थे।
बदलने पड़े प्रत्याशी
मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में कलह मची हुई है। जिन्हें टिकट नहीं मिला है वे विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध एवं हंगामे को देखते हुए कांग्रेस को अब तक सात सीटों पर अपने प्रत्याशी बदलने पड़े हैं।