Punjab University : पंजाब यूनिवर्सिटी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमालवरों ने छात्रों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में एक छात्र की मौत हो गई और 4 घायल हैं। मृत छात्र की पहचान आदित्य ठाकुर के रूप में हुई है। आदित्य ठाकुर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह पंजाब यूनिवर्सिटी में टीचर्स ट्रेनिंग का सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। इस मामले में शिकायत सेक्टर 11 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा
पुलिस की शुरूआती जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 30 मार्च की देर रात पंजाब यूनिवर्सिटी में मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इस दौरान स्टेज के पीछे 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान 1 छात्र की मौत और 4 छात्र घायल हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अदित्य ने अपनी आखिरी सांस ली।
एक मासूम छात्र की गई जान
सोशल मीडिया पर सिंगर मासूम शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियों में मासूम शर्मा के हाथ से पुलिस माइक छीनते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने माइक इसलिए छीना था, क्योंकि वो कॉन्सर्ट में हरियाणा सरकार की तरफ बैन किया हुआ गाना गा रहे थे। वीडियो में मासूम अपने फैंस से कहते हैं,’खटोला गाना नहीं गा सकता। ठीक है, सरकार ने मना कर दिया, दूसरे गाएंगे। आज मैं यह गाना नहीं आप लोग सुनाएंगे। इसके बाद खुद मासूम शर्मा इस गाने की एक लाइन गाते हैं। फिर लोग भी उनके साथ यह गाना गाने लगते हैं। लेकिन एक लाइन गाते ही पुलिस उनके हाथ से माइक छीन लेती है।















