Rajnath Singh News : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मास्को में होने वाले रूस के विजय दिवस समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। यह समारोह 9 मई को होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थान रूस जाना था। मॉस्को के विक्ट्री-डे के लिए पीएम मोदी को न्योता दिया गया था। लेकिन पहलगाम हमले के बाद उन्होंने ये दौरा रद्द कर दिया था। वहीं अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपना यह दौरा रद्द कर दिया है।
राजनाथ सिंह ने किया अपना दौरा रद्द
भारत के तरह से अब रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसे दिन को रूस का राष्ट्रीय गौरव माना जाता है। इस कार्यक्रम में कई वैश्विक नेता और सैन्य प्रतिनिधि शामिल होते हैं। बता दें कि रूसी अधिकारियों ने पीएम मोदी के दौरे रद्द करने के पीछे कोई औपचारिक कारण नहीं बताया है। लेकिन यह निर्णय भारत में हुआ पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए लिया गया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 2 बार रूस की यात्रा की थी। पहली राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी शामिल होते है। वहीं दूसरी बार कज़ान में ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी गए थे।
जल्द भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन
गौरतलब हो कि राष्ट्रपति पुतिन इस वर्ष भारत दौरे पर आ सकते हैं। जहां दोनों देशों के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। पुतिन ने हाल ही में भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। इसे एक निर्मम अपराध माना गया है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े होने की बात दोहराई थी। हमले के बाद से केंद्र सरकार और पीएम मोदी लगातार एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं।