Rana Sanga Controversy News : राणा सांगा विवाद पर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा जारी है। आज राज्यसभा में इसे लेकर आज फिर से हंगामा देखने को मिला। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा वाले बयान पर सभी नेता उनके खिलाफ बोल रहे हैं। फिर चाहे वो कांग्रेस हो या भाजपा।रामजीलाल ने राणा सांगा पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने राणा सांगा को अपने बयान में गद्दार बताया था। उन्होंने कहा था कि राणा सांगा के निमंत्रण पर ही बाबर हिंदुस्तान आया था।
मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना
राणा सांगा विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में कहा कि “मैं वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहता। भाजपा को भारत के इतिहास की जानकारी नहीं है। हम राणा सांगा जैसे देश के लिए लड़ने वाले हर महापुरुष का सम्मान करते हैं। सांसद की सुरक्षा अभी बड़ा सवाल है। तोड़फोड़ करना कहां की कानून व्यवस्था है? घर जलाओ. बुलडोजर चलाओ, किसी के बच्चों को मारो। आप ये ह सब कैसे कर सकते हैं। सांसद के घर पर हमला कैसे कर सकते हैं। संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है। सांसद पर हमला करना सही नहीं है।”
कांग्रेस ने राणा सांगा को बताया हीरो
#BreakingNews | राणा सांगा के बयान पर राज्यसभा में हंगामा
➡️राणा सांगा हमारे हीरो थे-प्रमोद तिवारी #RanaSanga #ranasangacontroversy #PramodTiwari #Rajyasabha #Trending #SamajwadiParty #RamjiLalSuman @pramodtiwari700 pic.twitter.com/HYDMSdDMGJ
— Jantantra Tv (@JantantraTv) March 28, 2025
किरेन रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब
राणा सांगा विवाद पर बोलीं कंगना रनौत
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “राणा सांगा संपूर्ण भारतवर्ष के लिए स्वतंत्रता संघर्ष के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप कहते हैं कि राणा सांगा उनके प्रेरणा था। वे हमारी बहुत बड़ी धरोहर है। उनका इस तरह से अपमान करना बहुत गलत है। कहीं नहीं लिखा कि उन्होंने किसी तरह का देशद्रोह किया है। इसलिए इस तरह की बातों से परहेज करना चाहिए।”