Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर लगातार कई बड़े हमले किए है। जिसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल पति ट्रंप ने पुतिन को लेकर कहा कि, “पुतिन आग से खेल रहे हैं।” ट्रंप का ये बयान रूस को बिल्कुल पसंद नहीं है। पुतिन अमेरिका पर अच्छी तरह से भड़क गया है। रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयर दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि ट्रंप ने पुतिन के बारे में कहा है कि “वह आग से खेल रहे हैं और वह रूस के साथ कुछ भी बुरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, मैं एक ही बुरी चीज जानता हूं और वो हैं तीसरा विश्वयुद्ध उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे समझते हैं।”
रूस ने दी तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप रूस को लेकर लगातार नाराजगी जता रहे हैं। अमेरिका को यूक्रेन के साथ चल रही रूस की जंग पसंद नहीं आ रही है। हालांकि रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। ट्रंप को व्लादिमीर पुतिन का यह तरीका पसंद नहीं आ रहा है। ट्रंप ने पुतिन को साफ-साफ कह दिया कि अगर हमारी बात नहीं मानी तो वे आग से खेलने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब रूस ने अमेरिका की इस धमकी पर प्रतिक्रिया दे दी है।
पुतिन को लेकर क्या बोले ट्रंप?
पिछले काफी समय से रूस यूक्रेन को लेकर आक्रामक रुख अपना रहा है। ट्रंप की चेतावनी के बावजूद हमलों में किसी तरह की कोई कमी नहीं की गई है। दोनों देशों की बीच फिलहाल सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि पुतिन को यह समझना चाहिए कि अगर मैं नहीं होता, तो रूस के साथ अब तक बहुत ही बुरी चीजें हो चुकी होती थीं। मेरा मतलब काफी बूरी चीजें। यही नहीं वह आग से खेल रहे हैं। यही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को क्रेजी तक कह दिया था।
ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “मैं पुतिन को काफी समय से जानता हूं। हमारे संबंध अच्छे रहे हैं। लेकिन अब वह मिसाइले दाग रहे हैं। शहरों पर हमला किया जा रहा है, लोग मारे जा रहे हैं। यह सब मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।”