Shikhar Dhawan Slams Shahid Afridi Comment: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के बेतुके बयान पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को जमकर लताड़ लगाई है। क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पहले ही इतना गिरे हुए हो, और कितना गिरोगे। हालांकि पहलगाम हमले के बाद भारत कीजनता का आक्रोश चरम सीमा पर है वहीं पाकिस्तान की ओर से शर्मनाक बयान आने जारी हैं।
धवन ने आफरीदी को लताड़ा
सोशल मीडिया पर धवन ने आफरीदी को निशाने पर लेते हुए लिखा, ‘कारगिल में भी हराया था, पहले से ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे, बेवज़ह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!’ धवन ने ये पोस्ट आफरीदी को टैग करते हुए लिखी।
शाहिद अफरीदी ने क्या दिया था बयान
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले के बाद भारत के खिलाफ कई इल्जाम लगाए थे। पाकिस्तानी चैनल समा TV पर अफरीदी ने कहा था अगर वहां पटाखा भी फट जाता है, तो पाकिस्तान पर इल्जाम लगा देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अफरीदी ने भारतीय सेना पर निकम्मे होने का इल्जाम भी लगाया। इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में आगे बोलते हुए कहा “तुम लोगों की 8 लाख की फौज है कश्मीर में और यह हो गया।
इसका मतलब नालायक हो, निकम्मे हो तुम लोग कि सिक्युरिटी दे नहीं सके लोगों को। “उन्होंने भारतीय खिलाड़िओं पर भी लगाया था इल्जाम “दो खिलाड़ी जो भारत से इतनी क्रिकेट खेले हुए हैं, एम्बेसडर रह चुके हैं, टॉप खिलाड़ी रह चुके हैं। उनकी तरफ से डायरेक्ट पाकिस्तान को बायकॉट करने की डिमांड आ रही है। क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन कबड्डी खेलने आ जाती है। अगर बंद करना है, तो पूरी तरह बंद करो।”
सेना के अफसरों के साथ धवन का वीडियो
सोशल मीडिया पर शिखर धवन ने भारतीय सेना के अफसरों के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह सैनिकों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आ रहे है। धवन बोला कि कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है। हालांकि धवन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है,’एक दिल, एक आवाज’। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। ‘भारत माता की जय। जय हिंद’।