LSG VS CSK IPL 2025 : आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला बीते 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, लगातार 5 बार हारने के बाद यह उनकी पहली जीत है। लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई ने 20वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के दौरान माही ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह आईपीएल के इतिहास में ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी की मौजूदा उम्र 43 साल और 282 दिन है।
सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी
सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे के लिए एक स्टोरी डाली जो काफी तेजी से वायरल हो गई। सूर्यकुमार यादव ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के एक डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए उसे धोनी और दुबे पर फिट बैठाया है।
सूर्या ने कैप्शन में लिखा :
“माही भाई- स्ट्राइक देगा तो तुम बना लेंगे?
दुबे – ट्राई कर लेंगे।
माही भाई – ट्राई करना है तो हम ही कर लेते हैं। तुम बस रनआउट मत करवा देना।
इस फिल्म के एक सीन में धोनी इंटर-स्कूल टूर्नामेंट के एक मैच में रन चेज के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे। सूर्यकुमार यादव ने इन किरदारों की जगह असल जिंदगी के धोनी और शिवम दुबे को शामिल कर दिया।
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में खबर लिखे जाने तक कुल 271 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। इस बीच 236 पारियों में 39.22 की औसत से वह 5373 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। आईपीएल में उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज है। यहां उनकी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 84 रनों की है। आईपीएल में धोनी के बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को अबतक 373 चौके और 260 छक्के देखने को मिले हैं।