जनतंत्र डेस्क: हमें आपको, हर किसी को कुछ ना कुछ चीजें हमेशा स्टोर रखना अच्छा लगता है। जिन चीजों को देखकर लगे कि ये कभी हमसे दूर ना हों, भले ही कितनी ही पुरानी हो जाएं। जैसे कुछ लोग चॉकलेट खाकर उसके पैकेट को रख लेते हैं और ऐसे ही चॉकलेट के पैकेट इकट्ठा करते जाते हैं। इसी तरह हॉन्ग कॉन्ग की रहने वाली 6 साल की बच्ची स्कारलेट एश्ले शेंग भी हैं। जिन्हें लिप बाम की मानों पूरी दुकान सजा रखी है। अब छोटी सी स्कारलेट एश्ले ने लिप बाम रखने का रिकॉर्ड बना लिया और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
6 साल की स्कारलेट अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से चर्चा में आ गई। उनके लिप बाम खरीदकर रखने के शौक को उन्हें गिनीज बुक में दर्ज कर दिया। स्कार्लेट ने अपनी बहन 8 साल की बड़ी बहन कैलिन के साथ मिलकर कुल 3,888 अलग-अलग किस्म के लिपबाम इकट्ठा किए हैं।
रंग बिरंगी लिप बाम से सजा घर
स्कार्लेट के पास करीब 4 हजार लिप बाम मौजूद हैं। जो अलग-अलग रंगों, टेक्सचर्स, शेप्स और टाइम्प के हैं। वहीं, इनमें Burt’s Bees, Eos, Humble or Nivea जैसे ब्रांड्स भी शामिल हैं। स्कारलेट और उनकी बहन को दादी से लिप बाम के बारे में पता चला था, जब उनकी दादी रोज दोनों के होठ पर लिप बाम लगाती थीं। तभी से स्कारलेट को लिप बाम से प्यार हो गया।
वहीं, स्कारलेट को उनके दोस्त भी कलरफुल लिप बाम गिफ्ट करते हैं। स्कारलेट कहती हैं लिप बाम के कलर और अलग अलग फ्लेवर को देखकर उन्हें जमा करना स्कारलेट का शौक बन गया। अब स्कारलेट ने लिप बाम की मानों पूरी दुनिया बसा ली है।