Sonu Sood 51st Birthday: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर हम सोनू सूद की असल जिंदगी पर नजर डालते हैं। वैसे सभी जानते हैं की, एक्टर कभी भी जरुरतमंदो की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। वह कई लोगों की जिंदगी में मसीहा बनकर आए हैं।
Sonu Sood 51st Birthday: आज बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। देखते ही देखते आज सोनू सूद हिंदी, तमिल, तेलगु यहां तक कि चायनीज भाषा में भी कमाल दिखा रहे हैं। सोनू सूद ने अपने करियर में विलेन के भी खूब किरदार निभाए हैं। पर्दे पर बेशक सोनू सूद विलेन बनते हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह किसी हीरो से कम नहीं हैं। सोनू सूद कई लोगों की जिंदगी में काफी अहमियत रखते हैं।
लोगों की लिए मसीहा बने सोनू सूद
बता दें कि सोनू सूद तब लाइमलाइट में आए, जब कोरोना काल में उन्होंने लाखों लोगों को उनके घर तक पहुंचने में मदद की। महामारी से परेशान लोगों का इलाज भी सोनू सूद ने करवाया था। खाने से लेकर कई जरुरत वाली चीजों का एक्टर ने लोगों तक पहुंचाया था। उन्होंने कोरोना से परेशान लोगों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन भी शुरू की थी। सोनू सूद तब लोगों के लिए मसीहा बने जब लोगों को बहुत ज्यादा जरुरत थी। उन्होंने ऑक्सीजन, वेंटीलेटर यहां तक की बेड की भी व्यवस्था की। यहां तक की जगह कम पड़ने पर उन्होंने अपना जुहू का होटल भी ऑफर किया। उन्होंने कहा था कि इस देश के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ के लिए अपना योगदान देना मेरे लिए सम्मान की बात है’।