Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। अनंत चतुर्दशी, अनंत चौहदस के नाम से भी प्रसिध्द है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, अनंत चतुर्दशी चतुर्थ तिथि के भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। इस साल, यह शुभ दिन 28 सितंबर 2023 को है।
अनंत चतुर्दशी की तिथि और समय
चतुर्दशी शुरु होने का समय 27 सितंबर 2023 को रात 10:18 से शुरु होकर 28 सितंबर 2023 शाम को 6:49 तक रहेगा। बता दें कि पूजन का शुभ महुर्त सुबह 5 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक रहेगा।
अनंत चतुर्दशी का महत्व
अनंत चतुर्दशी का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। खासतौर पर यह त्योहार महाराष्ट्र और गोवा में मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान विष्णु को अनंत नाम से भी जानते हैं। अनंत का अर्थ, जिसका कोई अंत नही है।
इस खास दिन पर भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। माना जाता है कि जो लोग काल सर्प दोष से गुजर रहे हैं, वो अगर भगवान विष्णु की पूजा करने से मुक्ति पा सकते हैं।
बप्पा का विसर्जन इसी दिन होता है।
अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर, श्री गणेश का विसर्जन भी होता है। दरअसल, गणेश चतुर्दशी के दिन बप्पा घरों में प्रस्थान करते हैं और दस दिन विधि विधान से पूजा करते हैं। अनंत चतुर्दशी को धूमधाम से गणेश विसर्जन करते हैं। बप्पा को जल में ही प्रवाहित किया जाता है। किसी तालाब, नदी और समुद्र में और इस तरह बप्पा को विदा करते हैं।