जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और 11 अप्रैल को समाप्त होंगे। नवरात्रि के 9 दिन मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। यूं तो हर दिन मां दुर्गा की अराधना का होता है लेकिन नवरात्रि के दिन देवी की पूजा के लिए श्रेष्ठ समय है। इन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। लोग देवी दुर्गा के मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करते हैं।
आपको बताते हैं उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जो दिल्ली में ही हैं या फिर दिल्ली से बेहद पास हैँ। इन मंदिरों में हर साल नवरात्र पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है।
गुफा वाला मंदिर
मां वैष्णों देवी को समर्पित गुफा वाला मंदिर दूर दूर तक फेमस है। न केवल दिल्ली बल्कि यहां दूर दराज से भी भक्त मां दुर्गा के दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में मौजूद एक लंबी सी गुफा भक्तों को खूब आकर्षित करती है। साथ ही मंदिर में छोटी-छोटी कई गुफाएं हैं इसलिए मंदिर को गुफा वाला मंदिर कहा जाता है। ये गुफाएं देवी कात्यायनी, चिंतपूरनी और ज्वाला देवी को समर्पित हैं। ये मंदिर ईस्ट दिल्ली प्रीत विहार में हैं। यहां तक आप मेट्रो से जा सकते हैं।
शीतला माता मंदिर
दिल्ली से सटे गुरूग्राम में स्थित शीतला माता मंदिर भी काफी फेमस है। यहां हर साल नवरात्रि में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। श्रद्धालु एक बात का ख्याल रखें यहां देवी की प्रतिमा को छुने की इजाजत नहीं है। दूर से दर्शन कर भक्त मां को पुष्प अर्पित कर सकते हैं।
कालकाजी मंदिर
कालकाजी मंदिर काफी फेमस और यहां साल के 365 दिन भीड़ लगी रहती है। ये मंदिर मां दुर्गा के काली अवतार को समर्पित है। कहा जाता है कि ये मंदिर कई सालों पुराना है और महाभारत के समय पांडल यहां पर पूजा किया करते थे। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मन मांगी कामना जरूर पूरी होती है।
झंडेवालन मंदिर
आदि शक्ति को समर्पित ये मंदिर दिल्ली के झंडेवालन रोड पर स्थित है। साल के हर दिन यहां भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है। झंडेवालन मेट्रो स्टेशन ये यह मंदिर वॉकिंग डिस्टेंस पर ही है।
योगमाया मंदिर
नवरात्रि के दिन इस मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मंदिर श्री कृष्ण की बहन योगमाया को समर्पित है। यह दिल्ली के मैहरोली में स्थित है।