Dhanteras 2023: दिवाली के पांच दिन का पर्व शुरु हो गया है। इसकी शुरुआत 10 नंवबर, धनतेरस से हो रही है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। जिससे लोगों को धन लाभ होता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। हालांकि धनतेरस को लोग अन्य अलग-अलग धातु खरीदते हैं, जैसे सोना- चांदी या इलैक्ट्रॉनिक वस्तुएं लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि। इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मिट्टी के दीपक, खील-बताशे, गट्टे, लक्ष्मी यंत्र, कौड़ी, गोमती चक्र, झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है। सबसे जरुरी चीज इस दिन छिपकली दिख जाए तो क्या फायदे हैं और क्यों शुभ माना जाता है?
धनतेरस के दिन छिपकली दिखना क्यों शुभ..?
शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन छिपकली के दर्शन हो जाए तो बहुत लाभदायक और काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि कहते हैं कि छिपकली में माता लक्ष्मी का वास होता है। ये भी बता दें कि धनतेरस के दिन पीली छिपकली के दर्शन अधिक शुभ होता है और धन की प्राप्ति होती है। छिपकली महिलाओं के बाएं भाग में गिरती है, तो बहुत लाभ होगा। पुरुष के दाहिने भाग में गिर जाए तो बहुत लाभ होता है। सर पर गिरने से राज सम्मान मिलता है। धन की प्राप्ति होती है, उसकी उन्नति होती है।
छिपकली के अलावा अन्य चीजें भी शुभ
कहते हैं कि, किन्नरों का मिलना भी शुभ माना जाता है। अगर किन्नर खुद की इच्छा से सिक्का चूमकर आपकी हाथ पर रखे तो आपके पास कभी धन की कमी नहीं होती। उल्लू का दिखना का भी होता है क्योंकि यह मां लक्ष्मी की सवारी होती है। सफेद बिल्ली भी अगर दिख जाए तो रुके बिगड़े काम बन जाते हैं। कहीं अगर पैसे या सिक्का मिल जाए तो उसे संभाल कर रख लें, यह भी अच्छा माना जाता है।
क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।