Dhanteras 2023: दिवाली पर्व के पांच दिन का त्योहार शुरु हो रहा है। जोकि धनतेरस से शुरु होता है। धनतेरस कल यानी शुक्रवार 10 नंवबर को है। इस दिन भगवान कुबेर की पूजा जाती है और देवी लक्ष्मी, अन्य देवी देवताओं की भी पूजा करते हैं। इस दिन का महत्व धन और समृद्धि में उन्नति है। सोना चांदी या अन्य़ धातु की वस्तुएं खरीदते हैं और काफी धूमधाम से मनाते हैं। ये भी कहा जाता है कि, कोई व्यक्ति इस दिन कोई भी कार्य करता है तो उसे सफलता मिलती है।
धनतेरस पर सोना चांदी खरीदने का उत्तम समय?
इस साल धनतेरस मनाने का शुभ समय 10 नंवबर 12 बजकर 35 मिनट पर है। यह 11 नंवबर को 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान आप सोना चांदी और गोल्ड खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पंचांग के अनुसार बताएं तो, यह 5 बजे से 8 बजे तक है जबकि प्रदोश काल 5 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 8 मिनट तक है। हालांकि त्रयोदशी तिथि 10 तारीख से 12 बजकर 35 मिनट पर शुरु हो रही है और यह 11 नंवबर तक 1 बजकर 57 मिनट तर रहेगी।
क्यों खरीदते हैं सोना चांदी और क्या हैं लाभ?
हिंदू धर्म के लोगों का मानना है कि देवी लक्ष्मी, जिन्हें धन की देवी कहा जाता है, धन प्रदान करने, आय के अवसर बढ़ाने, व्यावसायिक संभावनाओं और सफलता के लिए भगवान धन्वंतरि के साथ घर आती हैं। सोना और अन्य कीमती धातुएं शुभ और सौभाग्य और धन लाने वाली मानी जाती हैं। परंपरा के अनुसार, क्योंकि सोना भगवान धन्वंतरी और कुबेर की धातु है। इसे खरीदने और घर में रखने में आरोग्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। साथ ही कथाओं के अनुसार यह भी माना जाता है, कि झाडू़ मां लक्ष्मी का रुप हैं। तो इसे खरीदने से घर में द्ररिदता नही आती है।