Diwali 2023 Puja: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार वैसे तो पांच दिन का होता है। लेकिन शुभ दीपावली को लेकर सभी उत्सुक होते हैं। आज यानी 12 नंवबर को यह पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। बता दें कि इस बार लक्ष्मी गणेश पूजा के समय कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य और महा लक्ष्मी योग भी बनेगा। इस तरह से दिवाली आठ शुभ योगों में मनाई जाएगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन मुहूर्त में की गयी पूजा आपको फल देगी और मां लक्ष्मी की कृपा होगी। इस दिन लक्ष्मी गणेश की मिट्टी की प्रतिमा का पूजन किया जाता है। तो वहीं लक्ष्मी पूजा का शुभ समय कालीन बेला में 9:17 से 12:03 तक है, दोपहर 1:24 से 2:45 तक और सांय कालीन बेला अथवा प्रदोष में 04:06 से 07:06 तक उसके बाद साढ़े सात के बाद 24 मिनट तक रहेगा। पूजा के बाद मिट्टी की मूर्तियों को पवित्र जल में प्रवाहित कर दें। जिसे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सालों साल बनी रहेगी।
मां लक्ष्मी के साथ करें इनकी भी पूजा
दीपक जलाते समय इस मंत्र का करें जाप- शुभम करोति कल्याणं, ओरोग्यं धन संपदा। शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपज्योति नमोस्तुते।।
और पूजा करें,1-भगवान गणेश 2- कुबेर देव 3- विष्णु भगवान 4- सरस्वती मां 5-भगवान कृष्ण 6- शिव-पार्वती 7- कुलदेवता 8- कुलदेवी 9- कलश 10- नवग्रह 11- वास्तु देवता 12- तुलसी और पीपल