रश्मि सिंह|Eid-al-Fitr 2024: भारत में ईद का चांद दिख चुका है। ऐसे में पूरा देश 11 मार्च यानी गुरुवार को ईद का त्योहार मनाएंगा। ईद को लेकर भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनियाभर में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के नौंवे महीने रमजान में 29 या 30 दिन का रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। जिस दिन चांद दिखता है उस दिन को इस्लाम में चांद रात के नाम से जानते है।
क्या है चांद रात ?
जानकारी के लिए बता दें कि, चांद रात शब्द का इस्तेमाल भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में किया जाता है। ईद से पहले की शाम अर्धचंद्र देखने की परंपरा है, जिसे इस्लाम में चांद रात के नाम से जाना जाता है।
आज इस जगह मनाई गई ईद
आपको बता दें कि, जम्मू कश्मीर और लद्दाख समेत केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में आज यानी बुधवार को ही ईद का त्योहार मनाया गया और ईद की नमाज अदा की गई। वहीं भारत के अन्य राज्यों में ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।