New Year 2024: 31 दिसंबर की रात को देश और दुनिया में नए साल का जश्न मनना शुरु हो गया। वहीं सभी ने पुराने साल को अलविदा कह दिया और नए साल का आगमन किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए साल की शुरुआत कब हुई और क्यों मनाया जाता है नया साल 1 जनवरी को ही। …
ये है इतिहास..
दरअसल, 45 ईसा पूर्व रोमन साम्राज्य में कैलेंडर का चलन हुआ करता था। रोम के तत्कालीन राजा नूमा पोंपिलुस के समय रोमन कैलेंडर में 10 महीने होते थे, साल में 310 दिन और सप्ताह में 8 दिन। लेकिन हुआ यूं कि कुछ समय बाद नूमा ने कैलेंडर में बदलाव कर दिए और जनवरी को कैलेंडर का पहला महीना माना। 1 जनवरी को नया साल मनाने का चलन 1582 ई. के ग्रेगेरियन कैलेंडर की शुरुआत के बाद हुआ। तभी से ये चलन चला आ रहा है और हर साल 1 जनवरी को नया साल मनाया जाता है।
जनवरी को क्यों मानते हैं साल का पहला महीना
बता दें कि साल 1582 से पहले नया साल मार्च वसंत ऋतु से शुरु होता था। लेकिन नूमा के फैसले के बाद जनवरी से साल की शुरुआत होने लगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी रोमन देवता जेनस के नाम से लिया गया है।