Sawan 2023: हिन्दू धर्म में सावन महीने का बहुत ही ज्यादा महत्व है। सावन के पूरे महीने भगवान शंकर की पूजा की जाती है। पूरा सावन का महीना भगवान को भोलेनाथ को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ को सावन बहुत प्रिय है। इस महीने में जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शंकर की पूजा करते हैं उसकी हर इच्छा पूरी हो जाती है। सावन का महीना साल 2023 के लिए बहुत ही खास है क्योंकि इस बार सावन एक महीने का नही बल्कि दो महीने का है। इस साल सावन के महीने में मलमास या अधिकमास लग रहा है जिस वजह से इस बार सावन दो महीने का होगा। इस बार शिवभक्तों को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए चार की जगह आठ सोमवार मिलेंगे। सावन महीने में सोमवार के व्रत का महत्व बढ़ जाता है।
Sawan 2023 Start Date: किस तारिख से शुरू हो रहा 2023 का सावन
साल 2023 में सावन महीने की शुरूआत 4 जुलाई से हो रही है और 31 अगस्त को सावन माह का समापन होगा। महादेव भक्तों को इस बार महादेव की अराधना करने को पूरे 59 दिन मिलेंगे। सावन के महीने में जलाभिषेक और रूद्राभिषेक विशेष महत्व होता है।
SAWAN FAST LIST: सावन 2023 सोमवार व्रत सूची
पहला सोमवार- 10 जुलाई 2023
दूसरा सोमवार- 17 जुलाई 2023
तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023
चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023
पांचवा सोमवार- 7 अगस्त 2023
छठा सोमवार- 14 अगस्त 2023
सातवां सोमवार- 21 अगस्त 2023
आठवां सोमवार- 28 अगस्त 2023
शिवलिंग पर सावन में जरूर चढ़ाएं ये चीजें
सावन महीने में शिवलिंग पर जल, सफेद फूल, अक्षत, , भांग धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र और सफेद चंदन जरूर अर्पित करें। इससे भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं और उनपर अपनी अपार कृपा बरसाते हैं।