Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 में भारत ने एक कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, भारत ने हांग्जों मे हो रहे 19वें संस्करण में एशियाई खेलों में अपने सर्वोच्च पदक जीत लिए हैं। बता दें कि अभी भी चार दिन बाकी है। 2018 में जकार्ता, इंडोनेशिया में एशियाई खेलों के पिछले संस्करण में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे। लेकिन होंग्जों में हो रहे एशियाई खेलों मे बुधवार को भारत के पदकों की संख्या 71 पहुंच गयी है।
पदकों की संख्या कितनी है?
भारत ने एशियाई खेलों में अबतक 71 पदक हासिल किए हैं। जिसमें से स्वर्ण पदकों की संख्या 16, रजत पदकों की संख्या 26 और कांस्य पदक 29 जीते हैं। ये भी बता दें कि भारत ने तीरंदाजों में कोई स्वर्ण नहीं जीता था। लेकिन ज्योति सुरेखा वेन्नम और प्रवीण ओजस देओताले ने कंपाउंड तीरंदाजी मिश्रित टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि उन्होंने दक्षिण कोरिया के चाएवोन सो जाहून जू को 159-158 को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। गौरतलब है कि तीरंदाजी में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है।
भारत के पास स्क्वैश युगल स्पर्धा में दो और मुक्केबाजी में दो और पदक पक्के हैं, जिसका मतलब है कि उनके पदकों की संख्या 78 होना निश्चित है, भले ही वे कोई अन्य पोडियम फिनिश हासिल करने में कामयाब न हों।
भारत वर्तमान पदक तालिका में
भारत चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाद चौथे स्थान पर है, जिन्होंने 100 पदक जीते हैं। लेकिन चीन पदकों की संख्या में 300 के करीब है।