Asian Games 2023: हांग्जो में चल रहे एशियाई खेल 2023 में भारतीय खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। दरअसल, एशियाई खेलों के 7वें दिन रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने मिश्रित युगल टेनिस फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है। इस भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीनी ताइपे के एन-शुओ, त्सुंग-हाओ हुआंग को हराया। इस बीच, भारतीय निशानेबाजी दल ने भी रजत पदक जीता। सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम फाइनल में चीन के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था। क्योंकि भारतीय खिलाड़ी 14-16 से हार गए।
लंबी कूद फाइनल के लिए क्वालीफाई
एथलेटिक्स में, मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और ज्योति याराजी नित्या रामराज ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ फाइनल में जगह बना ली है। इस बीच महिला गोल्फ में, अदिति अशोक पदक के करीब हैं और व्यक्तिगत राउंड 3 में पोल पोजीशन पर दिन का समापन किया। साथ ही महिला टीम गोल्फ राउंड 3 में, भारत ने दिन का अंत शीर्ष पर किया।
भारत की पदक तालिका
भारत ने अबतक 35 पदक जीत लिए हैं। जिसमें स्वर्ण पदकों की संख्या 9 , रजत पदक की संख्या 13 तो वहीं कांस्य पदक की संख्या 13 है। ये भी बता दें कि आज यानि 30 सितंबर को एशियाई खेलों का 7वां दिन चल रहा है।
स्वर्ण- 9
रजत- 13
कांस्य- 13