रश्मि सिंह|Candidates Chess 2024: भारत के डी गुकेश ने 17 साल की उम्र में कैडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ वह वर्ल्ड में सबसे कम उम्र में यह खिताब अपने नाम करने वाले चैलेंजर बन गए है। उन्होंने फाइनल में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराया के भारत का नाम रौशन किया है। साथ ही उन्होंने 40 साल पूराना गैरी कॉस्पोरोव का भी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब वो वर्ल्ड टाइटल के लिए चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को साल के आखिर में चुनौती देंगे।
गुकेश ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड
जानकारी के लिए बता दें कि, 17 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीता है। डी गुकेश ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय है । जिसने यह कारनामा अपने नाम किया है। इसके पहले पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथ आनंद ने 2014 में ये कारनामा किया था। गुकेश ने न केवल यह खिताब अपने नाम किया है। साथ ही उन्होंने इसके साथ कितने पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। गुकेश ने वर्ल्ड टाइटल के लिए सबसे युवा चैलेंजर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके पहले ये रिकॉर्ड रूसी चेस ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पारोव के पास था. 40 साल पहले 1984 में उन्होंने 22 की उम्र में ये रिकॉर्ड बनाया था। जिसे भारत के डी गुकेश ने तोड़ दिया है। वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने वाले वो विश्व के पहले नाबालिग बन गए है।