जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपनी तुफानी बल्लेबाजी के साथ साथ सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एंटरटेन भी करते रहते हैं। वॉर्नर बॉलीवुड फिल्मों और गानों को रिक्रिएट कर एक्ट करते हुए दिख जाते हैं। हाल ही में वार्नर पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का खुमार छाया रहा। अब डेविड वॉर्नर केजीएफ के रॉकी भाई बन गए हैं।
पुष्पा खुमारी में खिलाड़ी: अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप कर रहे इंडियन प्लेयर तो ब्रावो और वार्नर भी नहीं पीछे
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF-2 के रॉकी भाई के अवतार में नजर आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह KGF का वायलेंस वाला डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पुष्पा फिल्म का मैं झुकेगा नहीं… डायलॉग भी रीक्रिएट किया था। वॉर्नर का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
David Warner 💥 pic.twitter.com/AWNfLfzATR
— YOUNG TIGER (@Revaantth) April 15, 2022
डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और वह अपने फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। वॉर्नर डायलॉग्स की नकल करते दिखे हैं। उनकी इन्हीं अदाओं के कारण वॉर्नर की भारत में काफी फैन फॉलोइंग है। IPL 2022 की नीलामी में डेविड वॉर्नर को दिल्ली ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।