जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान में खेल के बीच रात तकरार तो चलती रहती है कई मौकों पर खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बीच मैदान यहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तकरार हो गई लेकिन ये तकरार फैंस को परेशान नहीं करेगी बल्कि मजेदार लगेगी।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दौरान एक बेहद ही फनी मूवमेंट देखने को मिला। जब शाहीन शाह अफरीदी बॉलिंग कर रहे थे तो बल्ला डेविड वॉर्नर के हाथ में था। शाहीन ने एक शॉर्ट पिच गेंद डाली जिसे वार्नर ने बड़े आराम से खेल दिया। इसके बाद अफरीदी फॉलो थ्रू में दौड़ते हुए वार्नर के पास चले गए दोनों ने एक दूसरे के करीब आकर आंख में आंख मिलाई। दर्शकों को एक बार तो लगा दोनों के बीच भिड़ंत होने ही वाली है लेकिन तभी दोनों क्रिकेटर हंसने लगे। इतना ही नहीं वार्नर ने अफरीदी की पीठ भी थपथपाई। सोशल मीडिया पर दोनों की ये फनी तकरार खूब सुर्खियां बटोर रही है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मैदान के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी चिल और कूल रहते हैं। साथ ही वे अपने फनी अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में डेविड वॉर्नर पर पुष्पा खुमारी खूब चढ़ी थी उनकी पूरी फैमिली पुष्पा अंदाज में दिखी। दोनों बेटियों पर भी रश्मिका मंदाना का सामी रंग खूब चढ़ा।