रश्मि सिंह|CSK vs MI: कल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हरा दिया है। कल खेले गए 29वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस जितकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 206 रनों का टारगेट दिया। चेन्नई के तरफ से थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी ने 4 गेंदों पर 20 रनों की शानदार पारी खेली। लास्ट ओवर में धोनी की यही पारी चेन्नई को जीत दिला देती है।
चेन्नई ने मुंबई को हराया
जानकारी के लिए बता दें कि, कल चेन्नई और मुंबई के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 206 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई की टीम 186 रन ही बना पायी। उसके लिए रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए शतक जड़ा। चेन्नई के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए रोहित ने नाबाद 105 रन बनाए। उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्के लगाए। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। रोहित के शतक पर मथीशा पथिराना की बॉलिंग भारी पड़ गयी। पथिराना ने चेन्नई के लिए बॉलिंग करते हुए 4 ओवरों में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पथिराना के वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल किया।