Eng vs SA: वर्ल्डकप 2023 टूर्नामेंट पर सबकी निगाहें हैं। तो वहीं आज 21 अक्टूबर को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की निगाहें जीत की राह पर होंगी। बता दें कि साउथ अफ्रीका को अपने पिछले मैच में नीदरलैंड्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इंग्लैंड को दिल्ली में अफगानिस्तान ने मात दी थी। बता दें कप के इतिहास में इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड 4-3 का है लेकिन इस बार साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
वानखेड़े पिच का रंग
यह पिच बल्लेबाजों के फेवर करती है। तो यहां पर रनों की खूब बरसात करती है। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि शुरुआती कुछ ओवरों में यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए भी अनुकूल रहती है, क्योंकि इस पर उछाल भी देखने को मिलता है।
भारत के लिए यह मैदान ऐताहिसक
बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम पर पहला वर्ल्डकप का मैच 12 साल बाद आयोजित करने जा रही है। दरअसल, यहां पर आखिरी बार साल 2011 में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था और भारत के लिए यह मैदान ऐताहिसक भी हैं। साथ ही बता दें कि यहां पर दो आईकॉनिक सीट भी हैं। धोनी ने यहीं पर छक्का मारकर भारत को वर्ल्डकप जिताया था।