Ind Vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि यहां पर भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। लेकिन फिर भी स्लो पिच पर 240 रन का स्कोर बना लिया। पहला झटका गिल के रुप में फिर रोहित भी अच्छा खेलने के बाद चलते बने। जल्दी विकेट गिरने के बाद कोहली ने फिफ्टी बनाई और केएल राहुल ने भी 66 रन बनाये। कोहली ने इसी के साथ एक रिकॉर्ड भी बना लिया।
कोहली ने छोड़ा रिकी पोंटिंग को पीछे
दरअसल, विश्व कप में रिकी पोंटिंग ने 46 पारियों में 45.86 की औसत के साथ 1743 रन बनाए हैं। इस दौरान रिकी पोंटिंग के बल्ले से पांच शतक और 6 अर्द्धशतक आए हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली ने नाम विश्व कप में पांच शतक और 11 अर्द्धशतक हैं। विराट कोहली विश्व कप का अपना 37वां मैच खेल रहे हैं और उन्होंने रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर है। सचिन तेंदुलकर ने 45 मैचों की 44 पारियों में 56.95 की औसत से 2278 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। रोहित शर्मा ने 28 मैचों में 62.40 की औसत से 1560 रन बनाए हैं।
कोहली ने इस वर्ल्डकप में मचाया धमाल
विराट कोहली ने इस वर्ल्डकप में 765 रन बनाये। बता दें कि, उन्होंने 3 शतक जड़े और 6 फिफ्टी भी बनायी। उन्होंने यह रन 95 की औसत से यह रन बनाये हैं। इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में शतक बनाया जबकि फाइनल में अर्द्धशतक बनाया है।
THE DREAM WORLD CUP ENDS FOR KING KOHLI…!!!
– 765 runs.
– 95.63 average.
– 6 fifties.
– 3 centuries.
– Hundred in Semis.
– Fifty in Final.An all time great World Cup edition by a player….!!!! 🫡 pic.twitter.com/Q6U4ZsSN5a
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 19, 2023