IND vs ENG: आईसीसी वर्ल्डकप 2023 में भारत ने विजयी रथ जारी रखा। तो वहीं इंग्लैंड ने फिर से खराब प्रदर्शन किया। बता दें कि विश्व कप 2023 का 30वां मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। तो वहीं भारत ने इस टूर्नामेंट में पहली बार पहले बैटिंग की थी। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 87 रन बनाए, जल्दी विकेट गिरने के कारण सूर्यकुमार यादव ने दबाव में 49 रनों की पारी खेली, जहां विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन की ओर लौट गए, लेकिन लखनऊ की स्लो पिच पर भारत ने 229 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड टीम महज 129 रनों पर ही ढेर हो गई।
क्या है अंकतालिका का हाल?
भारत लगातार 6 में से 6 जीत के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। तो वहीं दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है, तीसरे पर कीवी टीम और चौथे स्थान पर ऑस्ट्रलिया है। इंग्लैंड के लिए अब सेमीफाइनल की राह मश्किल हो गई है।
20 साल बाद आईसीसी में इंग्लैंड से जीता भारत
बता दें कि भारत ने इंग्लैंड की खिलाफ 20 साल में जीत दर्ज की है। भारत ने 2003 में नेटवेस्ट फाइनल मुकाबला जीता था। उसके बाद 2011 वर्ल्डकप में मुकाबला टाई रहा था और 2019 वर्ल्डकप में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन भारत ने 20 साल बाद हरा के यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।