IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। दरअसल भारत ने एकमात्र टेस्ट में 8 विकेट से जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारत ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हरमनप्रीत वानखेड़े में टेस्ट सीरीज जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। बता दें कि वह पहली महिला कप्तान बन गई हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है।
वानखेड़े में टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान
4 टेस्ट जीतने वाले कप्तान – सुनील गावस्कर
2 टेस्ट जीतने वाले कप्तान – मोहम्मद अजहरुद्दीन
2 टेस्ट जीतने वाले कप्तान – विराट कोहली
1 टेस्ट जीतने वाले कप्तान – बिशन सिंह बेदी
1 टेस्ट जीतने वाले कप्तान – सौरव गांगुली
1 टेस्ट जीतने वाले कप्तान – एमएस धोनी
1 टेस्ट जीतने वाली कप्तान – हरमनप्रीत कौर