IPL 2024: आईपीएल का ऑक्शन हो रहा है। दोपहर 1 बजे से नीलामी शुरु हो गयी। तो वहीं 333 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और 77 खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। बता दें इस बार आईपीएल में सभी ऐतिहासिक चीजें हो रही हैं। दरअसल, ऐसा पहली बार हो रही है कि आईपीएल मिनी ऑक्शन पहली बार भारत से बाहर दुबई में हो रहा है। लेकिन एक और चर्चा है वो है मल्लिका सागर.. बात ये है कि आईपीएल इतिहास में ये पहली बार होगा जब कोई महिला ऑक्शनर होंगी।
कौन हैं मल्लिका सागर?
बता दें कि मल्लिका सागर ने अमेरिका के ब्रायन मावर कॉलेज से कला और इतिहास की पढ़ाई की है और वह 48 साल की हैं। लेकिन उनके पास बतौर ऑक्शनर 23 साल का अनुभव है। वह विमेंस प्रीमियर लीग की भी ऑक्शनर हैं। तो वहीं 13 फरवरी 2023 को विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शनर की भूमिका में दिख चुकी हैं।
आईपीएल की तीसरी ऑक्शनर
दरअसल, मल्लिका सागर आईपीएल इतिहास की तीसरी ऑक्शनर हैं। बता दें कि साल 2008 से लेकर 2018 तक ऑक्शनर रिचर्ड मैडली और इसके बाद साल 2018 से 2023 तक ह्यूज एडमीड्स आईपीएल के ऑक्शनर रहे थे। हालांकि उस दौरान एक घटना भी हुई थी। क्योंकि तभी ह्यूज गिर गए थे और ऑक्शन को रोका गया था। लेकिन अब, मल्लिका सागर ऑक्शनर बनी हैं।