रश्मि सिंह|IPL 2024: आईपीएल में कल चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आपस में भिड़ें। इस मैच में चेन्नई ने पंजाब को 28 रनों से हराया। इसके साथ ही चेन्नई प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। रवींद्र जडेज के वजह से चेन्नई को शानदारी जीत मिली। वहीं मैच के कल खेले गए मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर दिया है। मैच में धोनी ने एक कैच पकड़ा, इसके साथ ही धोनी ने अपने आईपीएल के करियर में 150 कैच लेने वाला पहले खिलाड़ी बन गए है।
धोनी ने बनाया रिकॉर्ड
जानकारी के लिए बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब के खिलाफ खेलते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी ने पहले फिल्डिंग करते हुए उन्होंने सिमरजीत सिंह को धोनी की गेंद पर जितेश शर्मा का कैच पकड़ा। इसी के साथ धोनी आईपीएल के अपने करियर में 150 कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। धानी ने बतौर विकेटकीपर 146 कैच पकड़े है। वहीं बतौर फील्डर उन्होंने 4 कैच पकड़े है। महेंद्र सिंह धोनी ऐसा कर आईपीएल में एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
IPL में किसके कितने कैच
- 150- एमएस धोनी (विकेटकीपर के रूप में 146, फील्डर के रूप में 4 कैच लिए)
- 144- दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर के रूप में 136, फील्डर के रूप में 8 कैच लिए)
- 118- एबी डिविलियर्स (फिल्डर के रूप में 90, विकेटकीपर के रूप में 28 कैच लिए)
- 113- विराट कोहली
- 109- सुरेश रैना