रश्मि सिंह|IPL 2024: आईपीएल 2024 का रोमांच लोगों के सीर चढ़ कर बोल रहा है। लोगो के क्रेज का असर काफी देखने को मिलता है। फैंस के क्रेज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मुबंई इंडियंस के फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक फैन की जान चली गई है। मुंबई इंडियंस के फैंस ने सीएसके के एक फैन का सिर फोड़ दिया। बुजुर्ग फैन की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। यहां उनका इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह पूरा मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के लिए बता दें कि, बीते बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 8वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 246 रन ही बना सकी। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के आउट होने के बाद बंदोपंत बापसों टिबिले नाम के व्यक्ति ने मुंबई के फैंस से जीत को लेकर सवाल पूछा। इस पर वे चिढ़ गए और उन्होंने बुजुर्ग के सिर पर डंडे से वार कर दिया। बुजुर्ग फैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जिस व्यक्ति पर हमला हुआ उनका नाम बंदोपंत बताया जा रहा है। उनकी उम्र 63 वर्ष के थे और वो कोल्हापुर के रहने वाले थे। कोल्हापुल की करवीर पुलिस ने इन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो जिसने हमला किया उसका नाम बलवंत महादेव है। वहीं दूसरे फैन का नाम सागर सदाशिव है। यह पहली बार नहीं है कि आईपीएल पर बवाल हुआ है। इससे पहले भी कई बार दो टीमों के फैंस की बवाल हो चुका है। हालांकि ये मामला मौत तक पहुच गया।