रश्मि सिंह|IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुबंई इंडियंस की टीम बहुत खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम लगातार हार का सामना कर रही है। लोग इसके लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल कर रहे है। इस सीजन से पहले तक रोहित शर्मा मुबंई के कप्तान थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 बार खिताब जीता है। ऐसे में लोग अब रोहित को एक बार फिर से कप्तान के रुप में देखना चाहते है। इस पर क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।
हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठाए पूर्व भारतीय क्रिकेटर
जानकारी के लिए बता दें कि, आईपीएल 2024 में मुबंई के कप्तान हार्दिक पांड्या है। पांड्या के कप्तानी को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। तिवारी ने कहा कि मुबंई को अब अगला मैच 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। ऐसे में फ्रेंचाइजी के पास लंबा ब्रेक है और इसी दौरान वो बड़ा फैसला ले सकते है। फ्रेंचाइजी दोबारा रोहित को कप्तानी सौंप सकती है।