IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन की तैयारियां शुरु हो गयी हैं। तो वहीं हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी ने ऑक्शन से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, उन्होंने कहा कि इस बार स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी बनेंगे। बता दें कि आईपीएल इतिहास में सैम करन अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी थे जिनको 18.50 करोड़ में खरीदा गया था। टॉम मूडी ने कहा कि, ‘ इस आईपीएल के ऑक्शन में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। स्टार्क आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे। सैम करन (Sam Curran) का 18.50 करोड़ के ऑलटाइम सबसे महंगे खिलाड़ी के रिकॉर्ड को मिचेल स्टार्क तोड़ देंगे। मुझे लगता है कि स्टार्क ऑलराउंडर करन से आगे निकल जाएंगे।’
मिचेल स्टार्क के सालों बाद वापसी
बता दें कि मिचेल आईपीएल से काफी वर्षों से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल साल 2015 में खेला था। उनके आकंड़ों की बात करें तो वह 27 मैचों में 34 विकेट ले चुके हैं। तो ऐसे में उन पर सभी फ्रेंचाइजी की निगाहें होगीं। हालांकि आरसीबी ने उनको लेने का फैसला कर लिया है। लेकिन आज ये तय हो जाएगा। वह किस टीम का हिस्सा होगें।
स्टीव स्मिथ नहीं खरीदेगा कोई..
टॉम मूडी ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि स्टीव स्मिथ को इस साल नीलामी में कोई खरीदार मिल सकता है। स्मिथ ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। इस समय वह खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। 34 साल के स्मिथ 2022 में अनसोल्ड रहे थे। स्मिथ आईपीएल में आखिरी बार 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे जहां वह 8 मैचों में वह 152 रन ही बना सके थे।”