रश्मि सिंह|MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कारनामों के लिए जाने जाते है। उनके पास कई बड़े-बडे़ रिकॉर्ड है। लेकिन कल खेले गए आईपीएल के 46वें मुकाबले में एक और इतिहास रच दिया है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में 150 जीत का हिस्सा होने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी अब तक यह आंकड़ा नहीं छू पाई है। हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी बतौर प्लेयर 150वीं आईपीएल जीत का हिस्सा रहे है।
सबसे ज्यादा आईपीएल मैच जीतने वाले खिलाड़ी
आपको बता दें कि, आईपीएल 2024 में कई सारे रिकॉर्ड टूटे है। इस साल सबसे ज्यादा रनों का चेंज हुआ। तो वहीं सबसे ज्यादा रन बनाए गए। अब एक और रिकॉर्ड आईपीएल 2024 में शामिल हुआ है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने 150 जीत का हिस्सा होने वाले पहले खिलाड़ी बिन गए है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 135 और राइजिंग पुणे सुपर जाइंट के लिए 15 जीत का हिस्सा रहे है। एमएस धोनी के बाद रवींद्र जडेजा दूसरे नंबर पर 133 आईपीएल जीत का हिस्सा रहे है। वहीं उनके बाद तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा 133 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। दिनेश कार्तिक 125 जीत के बाद चौधे नंबर पर है। वहीं सुरेश रैना 125 जीत के बाद पांचवे नंबर पर है।