रश्मि सिंह|RR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल और मुंबई इंडियंस के बीच आज का मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जोकि उनके लिए गलत साबित होते दिख रहा है। दरअसल, मुंबई इंडियंस 20 रनों पर ही अपनी तीसरा विकेट गवा चुकी है। राजस्थान के गेंदबाजों के सामने मुंबई के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आ रहे है।
मुंबई की हालात खराब
जानकारी के लिए बता दें कि, मुंबई और राजस्थान में 38वां आईपीएल का मैच खेला जा रहा है। अगर बात करें मुंबई के स्कोर का तो। मुंबई 4 ओवर के बाद 3 विकेट पर 21 रन बना चुके है। सुर्यकुमार यादव ने 20 रनों पर आउट हो चुके है। संदीप शर्मा ने मुंबई को तीसरा झटका दिया है। सुर्यकुमार यादव बड़ा शॉट खेलने के चलते कैच आउट हो गए है। संदीप ने ईशान किशन का भी विकेट चटकाया है। ईशान किशन तो अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गए है। साथ ही ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका रोहित का विकेट लेकर दिया। अब देखना यह होगा कि हार्दिक पांड्या की टीम इस मुकाबले को जीत पाती है या नहीं। क्योंकि राजस्थान अभी तक खेले गए सभी मुकाबलों में अपना बेस्ट देती आ रही है। ऐसे में मुंबई की शुरुआत तो अच्छा नहीं रहा है। लेकिन क्या उनके आने वाले बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा खेल पाएंगे।