Sports Award: नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की बुधवार को घोषणा कर दी गई है। बता दें कि कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है जबकि पैरा तीरंदाज शीतल देवी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। साथ ही जान लें कि सभी पुरस्कार विजेताओं को भारत के राष्ट्रपित द्वारा 9 जनवरी साल 2024 में राष्ट्रपति भवन में बुलाया जाएगा और उन्हें अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।
खेल मंत्रालय ने बयान में कहा…
खेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन में उनके अपार योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। अन्य 26 खिलाड़ियों को खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2023 में अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी भारतीय टीम में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
खेल रत्न अवॉर्ड
नाम | खेल |
चिराग शेट्टी | बैडमिंटन |
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी | बैडमिंटन |
अर्जुन अवॉर्ड
नाम | खेल |
---|---|
ओजस प्रवीण देवताले | तीरंदाजी |
आदिति गोपीचंद स्वामी | तीरंदाजी |
श्रीशंकर | एथलेटिक्स |
पारुल चौधरी | एथलेटिक्स |
मोहम्मद हुसामुद्दीन | बॉक्सिंग |
आर वैशाली | शतरंज |
मोहम्मद शमी | क्रिकेट |
अनुश अग्रवाल | घुड़सवारी |
दिव्यकृति सिंह | घुड़सवारी ड्रेसेज |
दीक्षा डागर | गोल्फ |
कृष्ण बहादुर पाठक | हॉकी |
सुशीला चानु | हॉकी |
पवन कुमार | कबड्डी |
रितु नेगी | कबड्डी |
सरीन | खो-खो |
पिंकी | लॉन बॉल्स |
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर | शूटिंग |
ईशा सिंह | शूटिंग |
हरिंदर पाल सिंह | स्क्वैश |
अयहिका मुखर्जी | टेबल टेनिस |
सुनील कुमार | रेसलिंग |
अंतिम | रेसलिंग |
रोशी बिना देवी | वुशु |
शीतल देवी | पैरा आर्चरी |
अजय कुमार | ब्लाइंड क्रिकेट |
प्राची यादव | पैरा कैनोइंग |