Chennai News : तमिलनाडु के चेन्नई में एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान के उतरते समय विमान पर एक हरे रंग की लेजर लाइट चमकी। जिसकी वजह से अचानक हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद जांच की जा रही है। दुबई से 326 यात्रियों को लेकर फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। जैसे ही फ्लाइट लैंड करने वाली थी, कि कॉकपिट पर एक हाई पॉवर वाली हरे रंग की लेजर बीम चमकी।
एयरपोर्ट पर लेजर बीम चमकने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर नजदीक से लेजर लाइट चमकाई गई। जिसकी वजह से पायलट ने एयर ट्रेफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी गई। इस घटना के बारे में गिंडी और सेंट थॉमस पुलिस को जानकारी दी गई।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि पिछली साल जनवरी में बेंगलुरू से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट को लेकर इसी तरह की एक हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। इंडिगों की फ्लाइट लैंड होने से पहले आंख के सामने तेज लेजर बीम लगने से लगने से वह कुछ पल के हक्का-बक्का रह गया था। यह विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने में महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर था। रेनवे पर लैंड करने के लिए तेजी बढ़ रहा था।
विमान लैंड करने वाला था, तभी लेजर बीम के जरिए विमान के कॉकपीट की तरफ एक तेज लाइट चमकी। इसके चलते फ्लाइट के कॉकपि में सवार पायलट की आंखो के सामने कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया है। जब विमान के पायलट के आंखों पर कुछ पल के लिए एकदम अंधेरा छा जाता है।