थाईलैंड के इस हमले के बाद बौध्द भिक्षुओं के एक समूह को वहां से भागना पड़ा। प्रसात ता मोआन सेन्चे पैगोड़ा कंबोडिया का काफी पवित्र स्थल है और थाईलैंड की वायुसेना ने इस स्थल पर 24 जुलाई को तीन बम गिराए। थाईलैंड और कंबोडिया की ये लड़ाई और ज्यादा गंभीर रूप ले रही है, इस जंग में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड कंबोडिया पर हमला करने के लिए F-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्ट की माने तो लड़ाकू विमानों का थाईलैंड इस्तेमाल कंबोडिया के सैन्य ठिकानों को तबाह करने के लिए कर रही है।कंबोडिया की तरफ से जानकारी आ रही है कि प्रीह विहार मंदिर के नजदीक एक सड़क पर दो बम गिरे हैं। 25 जुलाई, शुक्रवार को भी दोनो देशों के बीच झड़प जारी है।
देश की स्वायत्तता को बचाने की हो रही है बात
इस जंग में थाईलैंड ने कंबोडिया पर भारी मिसाएलों से हमला करने का आरोप लगाया है। थाईलैंड के कार्यवाहिक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई देश की सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद कहते हैं कि झड़प में कंबोडियाई पक्ष ने भारी हथियारों का प्रयोग किया। फुमथम का कहना है कि समस्या का समाधान करने के लिए शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन अपने लिए और अपने देश की संप्रभुता की रक्षा करनी होगी।

















