Maharashtra News : महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना का पता तब लगा जब मृतक महिला का पति रात में ड्यूटी कर वापस घर लौटा। अपने परिवार को इस तरह फांसी का फंदे पर लटके देख, उसके तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और सुसाइड नोट या पारिवारिक समस्याओं की जांच कर रही है।
फांसी के फंदे पर लटके मां, 3 बेटियां
पति जब देर रात ड्यूटी कर घर वापस लौटा तो उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जब जबरन दरवाजा खोल घर के अंदर उसने देखा तो चारों लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इस घटना के जिम्मेदारी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आसपास के लोगों और पति से पूछताछ कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
भिवंडी में एक परिवार के सदस्य ने अपनी तीन बेटियों के साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी शनिवार, 3 मार्च को पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और भिवंडी सिटी पुलिस तुरंक मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल इस मामले की गहन जांच कर रही है। महीला ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। नारपोली कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णराव खराडे ने जानकारी देते हुए बताया कि “मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ मिलकर फांसी लगाई है। इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है।”






 
  
  
  
  
 



 
                                









 
			




































































 
			
 
                                








 
							
 
  
  
 