The Traitors Show: करण जौहर (Karan Johar) का नया शो ‘The Traitors India’ इन दिनों खूब सुर्खियों में चल रहा है। निर्माता का ये शो मनोरंजन और रोमांच से भरा हुआ है। ये प्राइम वीडियो पर 12 जून 2025 से शुरू हुआ है। रियलिटी शो ‘The Traitors India’ इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। शो को खुद करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसमें 20 से ज्यादा सेलेब्रिटीज की दमदार एंट्री ने दर्शकों को बांधकर रखा है।
शो से बाहर हुए 4 कंटेस्टेंट
‘कॉफी विद करण’ के बाद अब निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ये रियलिटी शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब तक शो से 4 कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ उर्फी जावेद और ‘द रिबेल किड’ नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा के बीच खूब रस्साकसी देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की लड़ाई चर्चाओं में है।
जानवी गौर पर लगा काला जादू करने का आरोप
वहीं जानवी गौर शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। वह एक मशहूर टैरो कार्ड रीडर, वैदिक एस्ट्रोलॉजर और स्पिरिचुअल कोच हैं। जानवी के इंस्टाग्राम पर उनके 64,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वे रोजाना ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़े पोस्ट वह शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जानवी गौर पर काला जादू करने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप उनपर स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने लगाया है। हालांकि हर्ष ने यह बात मजाक में कही थी, लेकिन जानवी पर इसका काफी गहरा हुआ।
कौन होगा शो का विनर?
इसी बीच हाल ही में उर्फी ने विनर का नाम भी रिविल कर दिया है। दरअसल उर्फी ने अपनी और अपूर्वा के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वह दोनों डिस्कस कर रही थीं कि उनकी लड़ाई दर्शकों को खूब पसंद आएगी। उर्फी और अपूर्वा के इसी चैट से ये साबित हो गया कि उर्फी इस शो को जीत चुकी हैं। यानी करण जौहर के ‘द ट्रेटर‘ के शुरू होते ही इस शो के विनर का नाम लीक हो गया।