Andhra Pradesh : तिरुपति मंदिर में मौत का तांडव ! मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Tirupati Temple Stampede : आंध्र प्रदेश की तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में बिधवार रात भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। जिनमें 3 महिलायें भी शामिल हैं और कई लोग घायल हुए हैं।
Tirupati Temple Stampede : आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में बुधवार, 8 जनवरी को भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि ये हादसा वैकुंठ द्वार दर्शनम का टोकन लेने के दौरान अफरातफरी मचने से हुआ है। जानकारी के अनुसार उस वक्त वहां पर तकरीबन चार हजार लोग मौजूद थे।
इस घटना के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) (Tirumala Tirupati Devasthanams) के बोर्ड मेंबर भानु प्रकाश रेड्डी ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि “हम सभी श्रद्धालुओं से माफी मांगते हैं। मंदिर में एकादशी दर्शन के लिए टोकन बांटे जा रहे थे। टोकन बांटने के लिए हमने 91 काउंटर खोले थे। ये काफी दुखद घटना है कि 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। हम सभी घायलों को मेडिकल फेसेलिटी देर रहे हैं।” इसके साथ ही भानु प्रकाश रेड्डी ने कहा ” टीटीडी के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। हम सभी श्रद्धालओं से माफ़ी मांगते हैं।”
कैसे मची तिरुपति में भगदड़ ?
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “टोकन लेने के लिए लोगों का झुंड एक साथ उमड़ आया। उस वक्त वहां करीब चार हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसी बीच वहां धक्का-मुक्की होने लगी। इसके बाद देखते ही देखते भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे। भीड़ और भगदड़ से लोगों का डीएम घुटने लगा। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है।
घटने पर क्या बोले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने घटना पर शौक जताते हुए अधिकारियों को राहत-बचाव के निर्देश दिए। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने और घायलों को हर संभव मदद देने का भी आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने ये भी सवाल उठाया कि बड़ी मात्रा में श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी के बाद भी उचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई। सीएम ने डीजीपी, जिला कलेक्टर, एसपी के साथ भगदड़ की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री आज घायलों से मिलने आज तिरुपति जाएंगे।
पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुःख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति में ची भगदड़ पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्राथना की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मृतकों के प्रति शौक व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से घायलों और पीड़ितों को हर संभव मदद करने के लिए कहा। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “तिरुपति मंदिर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
प्रीति राजपूत उत्तर-प्रदेश के एटा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने शैक्षिक योग्यता में दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की। वर्तमान में वह IGNOU से मास्टर्स कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत जी न्यूज जैसे बड़े चैनल से की है। वह वर्तमान में जनतंत्र टीवी में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास वेबसाइटों के लिए समाचार लेख लिखने का अनुभव है, उन्होंने विभिन्न प्रकार की खबरों को कवर किया है।