नई दिल्ली। Lockdown Special Train: महाराष्ट्र में कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार रात आठ बजे से राज्य में कर्फ्यू लगा दिया था। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अगले 15 दिनों तक सार्वजनिक गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक है। बता दें राज्य में लागू लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियों के बीच प्रवासी कामगार एक बार फिर पलायन को मजबूर हो गए हैं।
ट्रेनों की घोषणा :Lockdown Special Train
आपको बता दें राज्य के स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रहे है। इसको देखते हुए रेलवे में मध्य रेल द्वारा 230 समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है है। इस बीच सेंट्रल रेलवे ने पुणे से गोरखपुर और पनवेस से भागलपुर से लिए स्पेशन ट्रेनों की घोषणा की है।
01187 पनवेल – भागलपुर विशेष गाड़ी दिनांक 15.4.2021 को 22.00 बजे प्रस्थान और भागलपुर आगमन दिनांक 17.4.2021 को 12.00 बजे।
आरक्षण दिनांक 𝟭𝟱.𝟰.𝟮𝟬𝟮𝟭 को सुबह 𝟴.𝟬𝟬 बजे प्रारंभ। pic.twitter.com/TICKkmk17b— Central Railway (@Central_Railway) April 15, 2021
ट्रेन नंबर: 01187 पनवेल – भागलपुर स्पेशल
चलने का समय : 15.4.2021 को 22.00 बजे
पहुंचने का समय : 17.4.2021 को 12.00 बजे।
आरक्षण: 15.4.2021 को सुबह 8.00 बजे प्रारंभ।
ये दोनों ट्रेने कल्यान, नासिक रोड, भुसवल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, किउल होते हुए जमालपुर में रूकेगी।
ट्रेन नंबर: 01188 भागलपुर-पनवेल स्पेशल
चलने का समय 18.4.2021 को 05.30 बजे
पहुंचने का समय: 19.4.2021 को 16.45 बजे।
01443 पुणे-गोरखपुर विशेष गाड़ी दिनांक 15.4.2021 को 21.30 बजे प्रस्थान और गोरखपुर आगमन दिनांक 17.4.2021 को 06.35 बजे।
आरक्षण दिनांक 𝟭𝟱.𝟰.𝟮𝟬𝟮𝟭 को सुबह 𝟴.𝟬𝟬 बजे प्रारंभ। pic.twitter.com/q58ytVGAeF— Central Railway (@Central_Railway) April 15, 2021
ट्रेन नंबर: 01443 पुणे-गोरखपुर स्पेशल
चलने का समय: 15.4.2021 को 21.30 बजे
पहुंचने का समय: 17.4.2021 को 06.35 बजे।
आरक्षण: 15.4.2021 को सुबह 8.00 बजे प्रारंभ।
पुणे गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दैंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसवल, खांडवा, इटारसी, भोपाल, बिना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती में रूकेगी।
Corona Update : देश में घातक हुई महामारी, महाराष्ट्र के साथ यूपी में भी टूटे रिकॉर्ड
स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगीं
बता दें इससे पहले मध्य रेलवे ने लोगों से कहा था कि लंबी दूरी की घोषित नियमित एवं स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगीं, इन सभी स्पेशल ट्रेनों में कोविड -19 के नियमों व मानदंडों के पालन हेतु केवल कन्फर्म टिकट धारक यात्रियों को ही ट्रेन में बोर्डिंग की अनुमति है। रेलवे वेटिंग लिस्ट को पर लगातार निगाह रखे है जैसी आवश्कता होगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेने चलाई जाएंगी।
Corona News Today’s Update | Coronavirus Latest Update News Hindi | Coronavirus Update | Covid 19 |