आपने हमेशा से ही औरतों को ही गर्भ धारण करते हुए देखा है। लेकिन अगर यह सुनने को आये कि एक पुरूष गर्भवती हो तो यह सुनने में काफी अटपटा लगेगा। ये बात मानना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन ये सच है, 60 वर्षीय एक शख्स जो 36 सालों तक प्रेग्नेंट रहा है।
महाराष्ट्र के नागरपुर निवासी 60 साल के एक शख्स के प्रेग्नेंट होने की घटना ने डॉक्टरों को भी चकित कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स के पेट में जुड़वा भ्रूण पल रहे थे। 36 साल की गर्भावस्था के बाद आखिर में डॉक्टरों ने शख्स के पेट से जुड़वा भ्रूण को निकाल दिया।
दरअसल, नागपुर के एक किसान का पेट सामान्य से ज्यादा फूल गया था। किसान को बचपन से ही पेट दर्द की समस्या रहती थी। इस बीच धीरे-धीरे उसका पेट सामान्य से बढ़ता रहा। इतना ही नहीं असामान्य आकार में पेट बढ़ने पर लोगों ने उसे प्रेग्नेंट आदमी तक कहकर पुकारने लगे। 36 साल की उम्र पहुंचते पहुंचते वह बीमार पड़ गया।
ज्यादा बीमार होने पर किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स उसका फुला हुआ पेट देखकर दंग रह गए। पहले तो डॉक्टरों को लगा कि उसके पेट में ट्यूमर है। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने तक का फैसला कर लिया। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को पेट के अंदर दो भ्रूण दिखे तो वह हैरान हो गए। सर्जरी के बाद किसान सामान्य जीवन जी रहा है। आपको बता दें कि यह घटना साल 1999 की है।
डॉक्टरों का कहना है कि जब पेट से इतने अंग निकले तो वह बुरी तरह डर गए। उनको कुछ समझ नहीं आ रहा था। फिर उन्होंने बताया कि मरीज के पेट में जुड़वां बच्चे थे, जो विकसित नहीं हो पाए और मर गए। ये दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। अगर ये बच्चे जन्म लेते तो परजीवी होते। डॉक्टरी भाषा में इसे वैनिशिंग ट्विन सिंड्रोम कहा जाता है। इसमें पेट में ही ये बच्चे मर जाते हैं लेकिन खत्म नहीं हो पाते हैं।