नई दिल्ली: Assam Mizoram Border Dispute: असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रुख में नरमी आई है। इस घटनाक्रम में सदभावना की पहल करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मिजोरम के सांसद के. वनलालवेना के खिलाफ दर्ज की गई एफ आई आर को वापस लेने के निर्देश दिए हैं। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “मैंने असम पुलिस को मिजोरम के राज्यसभा सांसद के. वनलालवेना के खिलाफ प्राथमिकी वापस लेने का निर्देश दिया है। हालांकि, अन्य आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को आगे बढ़ाया जाएगा”।
यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics: सतीश कुमार को मिली हार, लेकिन हार के बाद भी रचा इतिहास
Assam Mizoram Border Dispute: पहले मिजोरम पुलिस ने दर्ज की थी FIR
आपको बता दें कि बीती 26 जुलाई को असम पुलिस ने सांसद के. वनलालवेना के खिलाफ सीमा पर हुई हिंसा के सिलसिले में मामला दर्ज किया था. असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे. इसके बाद मिजोरम पुलिस ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एवं 6 अधिकारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न आरोपों में वायरेंगटे थाने में 26 जुलाई की रात प्राथमिकी दर्ज की थी।
असम पुलिस ने भी दर्ज की FIR
मिजोरम पुलिस की एफ आई आर के बाद असम पुलिस ने भी मिजोरम से राज्यसभा सदस्य के. वनललवेना और राज्य के छह अन्य अधिकारियों को सम्मन जारी किया था और उनसे सोमवार को ढोलाई पुलिस थाने में उपस्थित होने को कहा था. इन अधिकारियों में एक उपायुक्त और कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।